26 नवंबर, 2023 को, भारत के गया में, 375,603 छात्र, गणमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी, मीडिया प्रतिनिधि और शांति चाहने वाले लोग प्रेम रावत को “जीवन के मूल्य को समझो : अपने आप को जानो” विषय पर सुनने के लिए एकत्र हुए। इस अविश्वसनीय घटना ने “व्याख्यान में सबसे बड़ी उपस्थिति” के लिए एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। श्री रावत द्वारा रिकॉर्ड बनाने वाला यह कार्यक्रम स्थल उस स्थान से सिर्फ दस मील दूर था जहाँ बुद्ध ने, 589 ईसा पूर्व में, बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने के साथ जुड़े कड़े मानदंडों को ध्यान में रखते हुए, निर्णायक श्री स्वप्निल डांगरीकर और श्री प्रवीण पटेल ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और प्रेम रावत की प्रस्तुति के तुरंत बाद आधिकारिक तौर पर उनके रिकॉर्ड बनाने वाले प्रदर्शन को स्वीकार किया।
एक जलता हुआ दिया ही दूसरे दिये को जला सकता है।
उस दिये को खोजो, जो जल रहा है।
– प्रेम रावत, गया, भारत, 26 नवंबर, 2023

यह दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो प्रेम रावत ने स्थापित किया है। 2 अप्रैल को, भारत के लखनऊ में, उन्होंने किसी एक लेखक द्वारा पुस्तक पढ़ने जाने में अब तक के सबसे बड़े दर्शकों के शामिल होने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उस सभा में, 114,707 लोगों ने उनकी सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक,“हियर योर सेल्फ: हाउ टू फाइंड पीस इन ए नॉइजी वर्ल्ड” को पढ़ते हुए सुना, यह पुस्तक अब 11 विभिन्न भाषाओं में अनुवादित हो चुकी है।
प्रेम रावत के कार्यक्रमों में इतने सारे लोगों को क्या आकर्षित करता है? अपने दर्शकों से जुड़ने की उनकी असाधारण क्षमता और उन्हें अपने भीतर शांति का अनुभव करने की क्षमता पर अधिक गहराई से विचार करने तथा आशा, पूर्णता और कृतज्ञता से जीवन जीने की संभावना हेतु प्रेरित करना।
लेकिन प्रेम रावत सिर्फ बातें ही नहीं करते, उसका अनुभव भी कराते हैं। वह शांति चाहने वाले लोगों को “आत्म-ज्ञान” का अनुभव करने के लिए व्यावहारिक तरीका भी सिखाते हैं – “आत्म-ज्ञान” अपना ध्यान बाहरी दुनिया से मोड़कर अपने भीतर शांति के स्थान पर लगाने का तरीका है ।
इस स्वांस का आना और जाना ही आशीर्वाद है। वह परमात्मा हर स्वांस में है।
– प्रेम रावत, गया, भारत, 26 नवंबर, 2023

के साथ उस ज्ञान को साझा कर रहे हैं जिसने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उस समय से, उन्होंने 100 देशों में 5,500 से अधिक कार्यक्रम किए हैं। उनकी बातचीत उनके गहरे व्यक्तिगत अनुभव और इस मान्यता पर आधारित है कि सभी लोग अपने भीतर कल्याण के स्रोत का अनुभव करने में सक्षम हैं।
अकेले 2023 में, प्रेम रावत ने टीवी, प्रिंट और रेडियो सहित सभी मीडिया में 77.5 करोड़ से अधिक लोगों को सम्बोधित किया है।
अपने सार्वजनिक सम्बोधनों के अलावा, प्रेम रावत पीस एजुकेशन प्रोग्राम के संस्थापक भी हैं, जो कार्यशालाओं की एक वीडियो-आधारित श्रृंखला है जिसे 80 देशों में जेलों, अस्पतालों, वेटरन सेंटर्स, सामुदायिक केंद्रों, युवा समूहों, वयस्क शिक्षा कार्यक्रमों, वृद्धाश्रमों,बेघर आश्रय, नशा मुक्ति केंद्रों, उच्च विद्यालय, विश्वविद्यालय तथा विभिन्न संस्थानों में आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम, जो प्रतिभागियों को अपनी आंतरिक शक्ति और व्यक्तिगत शांति की खोज करने के लिए प्रेरित करता है, हर उम्र के 4 लाख लोगों तक पहुँच चुका है।
हाल ही में, उन्होंने शिक्षकों को अपने पीस एजुकेशन प्रोग्राम से परिचित कराने और अपनी सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक, “हियर योरसेल्फ: हाउ टू फाइंड पीस इन ए नॉइज़ी वर्ल्ड.” का अरबी संस्करण लॉन्च करने के लिए दुबई, संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की। इस ऐतिहासिक यात्रा ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स का ध्यान आकर्षित किया जो उनकी अंतर्दृष्टि और प्रयासों को लाखों लोगों तक पहुँचा रहे हैं।
जब प्रेम रावत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित नहीं कर रहे होते हैं और लोगों को अपने भीतर शांति खोजने के लिए प्रेरित नहीं कर रहे होते हैं, तो उस समय वे अन्य कई गतिविधियों का आनंद लेते हैं, जिसमें अपना खुद का विमान चलाना (15,000 घंटे की उड़ान का अनुभव), फोटोग्राफी, संगीत रचना, खाना बनाना और क्लासिक कारों का पुनर्निर्माण शामिल है। वे शादीशुदा है, चार बच्चों के पिता और ४ बच्चों के दादा हैं।

जब आप हर स्वांस की सराहना करने लगेंगे
और उस दिव्यता का अनुभव करेंगे तब
आपके जीवन में शांति आना संभव होगा।
– प्रेम रावत, गया, भारत, 26 नवंबर, 2023
बेस्टसेलिंग लेखक प्रेम रावत की “हियर योरसेल्फ” बुक लॉन्च ने एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
2 अप्रैल, 2023 को, लखनऊ, भारत में, विश्व शांतिदूत और कुशल कहानीकार, प्रेम रावत ने 114,704 दर्शकों के लिए अपनी पुस्तक...
प्रेमरावत.कॉम सर्वेक्षण (सर्वे)- 2025
प्रेमरावत.कॉम के लिए 2024 एक बहुत ही अच्छा वर्ष �...
बार्सिलोना में प्रेम रावत का जन्मदिन समारोह
8 दिसंबर को प्रेम रावत ने अपने 67वें जन्मदिन से...
प्रेम रावत ने ‘फूड फॉर पीपल’ प्रोग्राम को दक्षिण अफ्रीका तक बढ़ाया।
प्रेम रावत ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के क...
प्रेम रावत ने मेडागास्कर में शांति पहल को बढ़ावा दिया
“Prem Rawat Amplifies Peace Initiatives in Madagascar” tells the story of how Prem Rawat was warmly welcomed by d...
अमारू 2024
“अमारू 2024” ऑस्ट्रेलिया में 2,500 लोगों की एक अंत�...
बदलाव की शक्ति
ऐसे समय में जब युवा हिंसा बढ़ रही है और गरीबी �...
लिविंग कॉन्सियसली
प्रेम रावत जी लोगों को जो बताते हैं उसका सार बहुत सरल है: जो शांति हम सभी के अंदर है, उसकी समझ और उसका अनुभव । उनका...
हृदय की शक्ति
प्रेम रावत जी लोगों को जो बताते हैं उसका सार बहुत सरल है: शांति की समझ और अनुभव जो हम में से प्रत्येक के अंदर रहता है।...
प्रेम रावत की 2023 वर्ष-समीक्षा
2023 आश्चर्यजनक रूप से प्रेम रावत और उनका लोगों...
सार को बदलें
“चेंज द कोर” 9 जुलाई, 2023 को विस्बाडेन, जर्मन�...
नाशवान और अविनाशी का मिलन
नाशवान और अविनाशी का मिलन ” नाशवान और अविना...
प्रेम रावत का भारत दौरा
अपने 2023 के विश्व दौरे (यानी, यूरोप, उत्तरी अमेर...