26 नवंबर, 2023 को, भारत के गया में, 375,603 छात्र, गणमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी, मीडिया प्रतिनिधि और शांति चाहने वाले लोग प्रेम रावत को “जीवन के मूल्य को समझो : अपने आप को जानो” विषय पर सुनने के लिए एकत्र हुए। इस अविश्वसनीय घटना ने “व्याख्यान में सबसे बड़ी उपस्थिति” के लिए एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। श्री रावत द्वारा रिकॉर्ड बनाने वाला यह कार्यक्रम स्थल उस स्थान से सिर्फ दस मील दूर था जहाँ बुद्ध ने, 589 ईसा पूर्व में, बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने के साथ जुड़े कड़े मानदंडों को ध्यान में रखते हुए, निर्णायक श्री स्वप्निल डांगरीकर और श्री प्रवीण पटेल ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और प्रेम रावत की प्रस्तुति के तुरंत बाद आधिकारिक तौर पर उनके रिकॉर्ड बनाने वाले प्रदर्शन को स्वीकार किया।
एक जलता हुआ दिया ही दूसरे दिये को जला सकता है।
उस दिये को खोजो, जो जल रहा है।
– प्रेम रावत, गया, भारत, 26 नवंबर, 2023
यह दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो प्रेम रावत ने स्थापित किया है। 2 अप्रैल को, भारत के लखनऊ में, उन्होंने किसी एक लेखक द्वारा पुस्तक पढ़ने जाने में अब तक के सबसे बड़े दर्शकों के शामिल होने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उस सभा में, 114,707 लोगों ने उनकी सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक,“हियर योर सेल्फ: हाउ टू फाइंड पीस इन ए नॉइजी वर्ल्ड” को पढ़ते हुए सुना, यह पुस्तक अब 11 विभिन्न भाषाओं में अनुवादित हो चुकी है।
प्रेम रावत के कार्यक्रमों में इतने सारे लोगों को क्या आकर्षित करता है? अपने दर्शकों से जुड़ने की उनकी असाधारण क्षमता और उन्हें अपने भीतर शांति का अनुभव करने की क्षमता पर अधिक गहराई से विचार करने तथा आशा, पूर्णता और कृतज्ञता से जीवन जीने की संभावना हेतु प्रेरित करना।
लेकिन प्रेम रावत सिर्फ बातें ही नहीं करते, उसका अनुभव भी कराते हैं। वह शांति चाहने वाले लोगों को “आत्म-ज्ञान” का अनुभव करने के लिए व्यावहारिक तरीका भी सिखाते हैं – “आत्म-ज्ञान” अपना ध्यान बाहरी दुनिया से मोड़कर अपने भीतर शांति के स्थान पर लगाने का तरीका है ।
इस स्वांस का आना और जाना ही आशीर्वाद है। वह परमात्मा हर स्वांस में है।
– प्रेम रावत, गया, भारत, 26 नवंबर, 2023
के साथ उस ज्ञान को साझा कर रहे हैं जिसने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उस समय से, उन्होंने 100 देशों में 5,500 से अधिक कार्यक्रम किए हैं। उनकी बातचीत उनके गहरे व्यक्तिगत अनुभव और इस मान्यता पर आधारित है कि सभी लोग अपने भीतर कल्याण के स्रोत का अनुभव करने में सक्षम हैं।
अकेले 2023 में, प्रेम रावत ने टीवी, प्रिंट और रेडियो सहित सभी मीडिया में 77.5 करोड़ से अधिक लोगों को सम्बोधित किया है।
अपने सार्वजनिक सम्बोधनों के अलावा, प्रेम रावत पीस एजुकेशन प्रोग्राम के संस्थापक भी हैं, जो कार्यशालाओं की एक वीडियो-आधारित श्रृंखला है जिसे 80 देशों में जेलों, अस्पतालों, वेटरन सेंटर्स, सामुदायिक केंद्रों, युवा समूहों, वयस्क शिक्षा कार्यक्रमों, वृद्धाश्रमों,बेघर आश्रय, नशा मुक्ति केंद्रों, उच्च विद्यालय, विश्वविद्यालय तथा विभिन्न संस्थानों में आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम, जो प्रतिभागियों को अपनी आंतरिक शक्ति और व्यक्तिगत शांति की खोज करने के लिए प्रेरित करता है, हर उम्र के 4 लाख लोगों तक पहुँच चुका है।
हाल ही में, उन्होंने शिक्षकों को अपने पीस एजुकेशन प्रोग्राम से परिचित कराने और अपनी सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक, “हियर योरसेल्फ: हाउ टू फाइंड पीस इन ए नॉइज़ी वर्ल्ड.” का अरबी संस्करण लॉन्च करने के लिए दुबई, संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की। इस ऐतिहासिक यात्रा ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स का ध्यान आकर्षित किया जो उनकी अंतर्दृष्टि और प्रयासों को लाखों लोगों तक पहुँचा रहे हैं।
जब प्रेम रावत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित नहीं कर रहे होते हैं और लोगों को अपने भीतर शांति खोजने के लिए प्रेरित नहीं कर रहे होते हैं, तो उस समय वे अन्य कई गतिविधियों का आनंद लेते हैं, जिसमें अपना खुद का विमान चलाना (15,000 घंटे की उड़ान का अनुभव), फोटोग्राफी, संगीत रचना, खाना बनाना और क्लासिक कारों का पुनर्निर्माण शामिल है। वे शादीशुदा है, चार बच्चों के पिता और ४ बच्चों के दादा हैं।

जब आप हर स्वांस की सराहना करने लगेंगे
और उस दिव्यता का अनुभव करेंगे तब
आपके जीवन में शांति आना संभव होगा।
– प्रेम रावत, गया, भारत, 26 नवंबर, 2023
प्रेम रावत दुबई में
प्रेम रावत ने हाल ही में दुनिया भर के लोगों क�...
Prem Rawat’s 2025 Year in Review
A summary of Prem Rawat’s events, travels and initiatives in 2025. During the year, he logged more than 82,000 mil...
भारत में प्रेम रावत के हाल के कार्यक्रमों की मुख्य झलकियाँ
प्रेम रावत ने हाल ही में भारत में कार्यक्रमो�...
प्रेम रावत के विश्व मिशन को सहयोग देने में वर्ड्स ऑफ़ पीस की भूमिका
प्रेम रावत के हाल ही में हुए भारत दौरे की रिप�...
प्रेम रावत द्वारा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने के वास्तविक महत्व पर
प्रेम रावत ने पिछले दो वर्षों में तीन गिनीज व...
प्रेम रावत ने भारत में ऐतिहासिक कार्यक्रम में 1,33,234 लोगों की उपस्थिति के साथ अपना तीसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया।
2 मार्च, 2025 को, न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलिं�...
बार्सिलोना में प्रेम रावत का जन्मदिन समारोह
8 दिसंबर को प्रेम रावत ने अपने 67वें जन्मदिन से...
प्रेम रावत ने ‘फूड फॉर पीपल’ प्रोग्राम को दक्षिण अफ्रीका तक बढ़ाया।
प्रेम रावत ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के क...
प्रेम रावत ने मेडागास्कर में शांति पहल को बढ़ावा दिया
“Prem Rawat Amplifies Peace Initiatives in Madagascar” tells the story of how Prem Rawat was warmly welcomed by d...
अमारू 2024
“अमारू 2024” ऑस्ट्रेलिया में 2,500 लोगों की एक अंत�...
बदलाव की शक्ति
ऐसे समय में जब युवा हिंसा बढ़ रही है और गरीबी �...
लिविंग कॉन्सियसली
प्रेम रावत जी लोगों को जो बताते हैं उसका सार बहुत सरल है: जो शांति हम सभी के अंदर है, उसकी समझ और उसका अनुभव । उनका...
हृदय की शक्ति
प्रेम रावत जी लोगों को जो बताते हैं उसका सार बहुत सरल है: शांति की समझ और अनुभव जो हम में से प्रत्येक के अंदर रहता है।...































