गुरु पूजा का 60वाँ पर्व, श्री प्रेम रावत जी के साथ
विश्वव्यापी उत्सव
31 जुलाई, 1 व 2 अगस्त 2026
दिल्ली, भारत से
संगीत, सान्निध्य और प्रेरणा का 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव।
Join the worldwide celebration
of this 60th Guru Puja, wherever
you are–in person or online.
This three-day global gathering
unfolds in Delhi,
where every seat is already taken.
Special programs from the venue will connect live to locations across India,
and stream free to the whole world
on three official platforms.
गुरु पूजा 60 के विश्वव्यापी उत्सव में शामिल हों!
31 जुलाई, 1 व 2 अगस्त
भारतीय संस्कृति में गुरु पूजा सबसे पूजनीय परंपराओं में से एक है — अपने गुरु के प्रति हृदय से निकली गहरी कृतज्ञता की अभिव्यक्ति।
इस वर्ष यह परंपरा एक विशेष अर्थ लेकर आई है।
“गुरु और शिष्य का नाता तभी सच्चा है,
जब गुरु ज्ञान का उपहार देना चाहे,
और शिष्य उसे लेकर
अपना जीवन सफल
बनाना चाहे।”
— प्रेम रावत
1966 में, आठ वर्ष के बालक श्री प्रेम रावत जी ने आगे बढ़कर अपने पिता के जीवन-भर के कार्य का बीड़ा उठाया। और वह कार्य था भारत के लोगों तक एक सरल, पर गहरा संदेश पहुँचाना।
पाँच वर्ष बाद, जब वे मात्र 13 वर्ष के थे, जिस उम्र में बच्चा अभी सातवीं-आठवीं कक्षा में होता है, वे भारत से निकल पड़े। और यहीं से शुरू हुई एक असाधारण यात्रा। अपनी सरल कहानियों, विनोद, विवेक और ज्ञान को दुनिया के कोने-कोने में, हर इच्छुक व्यक्ति तक पहुँचाने की यात्रा।
उनका शाश्वत संदेश: शांति केवल संभव ही नहीं, अपितु एक व्यावहारिक वास्तविकता है, जिसका अनुभव किया जा सकता है।
संगीत, सान्निध्य और प्रेरणा से भरे एक 3 दिवसीय महोत्सव के रूप में, इस वर्ष गुरु पूजा का पर्व भारत में मनाया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित यह उत्सव, निःशुल्क सीधे प्रसारण के ज़रिए हर उस हृदय तक पहुँचेगा जो इस शुभ अवसर का हिस्सा बनना चाहे। आप जहाँ भी हों, वहीं से इस उत्सव में सम्मिलित हों। इन
सीधा प्रसारण कैसे देखें
शाम का कार्यक्रम: TimelessToday® पर निःशुल्क सीधा प्रसारण
शनिवार व रविवार प्रातः कार्यक्रम:
Intelligent Existence® पर निःशुल्क सीधा प्रसारण
Friday, 31st July:
कार्यक्रमों को दोबारा देखना चाहते हैं?
स्वयं उपस्थित होकर शामिल होने के लिए दिल्ली का कार्यक्रम स्थल अब पूरी तरह भर चुका है। पर आप जहाँ भी हों, तीनों दिन के उत्सव में TimelessToday और Intelligent Existence पर लाइव जुड़िए।
प्रेम रावत जी की ओर से भारतवासियों के लिए उपहार:
आप TimelessToday और Intelligent Existence पर सभी सीधे प्रसारणों का आनंद, सपरिवार अपने घर पर, मित्रों के साथ, अपने क्षेत्र या आस-पड़ोस में, या किसी आयोजित सभा में, बिल्कुल निःशुल्क ले सकते हैं। इसके लिए किसी विशेष लाइसेंस की आवश्यकता भी नहीं।
इस वर्ष गुरु पूजा की क्या योजना है? कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे जिनमें हम भाग ले सकते हैं?
दिल्ली के कार्यक्रम स्थल से, प्रेम रावत जी के शाम के कार्यक्रमों का TimelessToday पर होने वाले सीधे प्रसारण, सभी के लिए निःशुल्क उपलब्ध होंगे। इस सीधे प्रसारण को कोई भी व्यक्ति सामान्य इंटरनेट कनेक्शन के ज़रिए इस वेबपेज पर या मोबाइल ऐप्प पर देख सकता है। हो सकता है कोई संस्था या संगठन भी अपने स्तर पर आयोजन कर रहे हों। कृपया देखिए कि आपके क्षेत्र में क्या-क्या आयोजित हो रहा है।
शुक्रवार, 31 जुलाई का हमारा सीधा प्रसारण, प्रेम रावत जी के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी हिन्दी भाषा में निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।
मेरे बहुत से परिचित ऐसे हैं जिनके पास इंटरनेट/लैपटॉप/स्मार्टफ़ोन नहीं है। वे गुरु पूजा का सीधा प्रसारण कैसे देख सकते हैं?
वे अपने क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधि (Regional Representative) से संपर्क करके यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि क्या उनके क्षेत्र में सामूहिक रूप से लाइव प्रसारण देखने की कोई व्यवस्था की गई है।
इसके अतिरिक्त, कुछ लोग अपने इंटरनेट कनेक्शन के माध्यम से Timeless Today की वेबसाइट को Smart TV पर चलाकर भी सामूहिक रूप से कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। यह बिना कार्यक्रम स्थल पर जाए हुए भी, एक साथ मिलकर गुरु पूजा का आनंद लें सकते हैं।
क्या RVK हमें RVK केंद्र पर उनकी स्क्रीन/स्मार्ट टीवी पर वीडियो देखने की अनुमति देगा?
कृपया अपने नज़दीकी RVK केंद्र से संपर्क करके पता करें।
क्या TimelessToday पर निःशुल्क सामग्री उपलब्ध है?
जी हाँ, TimelessToday पर निःशुल्क और सशुल्क, दोनों तरह की विषयवस्तु उपलब्ध है। कई घंटों की ऑडियो/वीडियो विषयवस्तु जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित लघु वीडियो या साक्षात्कार या फिर प्रेम रावत जी के कार्यक्रमों के अंश, आपके आनंद के लिए निःशुल्क उपलब्ध हैं।
क्या TimelessToday पर हिंदी वीडियो के अलावा अन्य भाषाओं में भी विषयवस्तु उपलब्ध है? कितनी ऑडियो/वीडियो या फिर अन्य विषयवस्तु उपलब्ध है
जी हाँ। TimelessToday पर कई भारतीय भाषाओं में विस्तृत संग्रह उपलब्ध है, जिसे ऐप्प पर निरंतर बढ़ाया जा रहा है। दुनिया में कहीं भी होने वाले कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण और पुनः प्रसारण, हमेशा हिंदी भाषा में भी उपलब्ध होता है। इस मंच पर हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं का भी विस्तृत संग्रह मौजूद है।
भविष्य में TimelessToday मंच पर हमें किस तरह की विषयवस्तु की अपेक्षा करनी चाहिए?
TimelessToday पर आपको हमेशा प्रेम रावत जी की गतिविधियों और कार्यक्रमों की ताज़ा जानकारी मिलती रहती है। उनके हर कार्यक्रम को तुरंत ही ऐप्प/वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है। योजना यह है कि TimelessToday को एक ऐसे मंच के रूप में विकसित किया जाए, जो हर दर्शक को व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करे।
TimelessToday®किसकी कंपनी है?
TimelessToday, भारत और शेष विश्व के लिए श्री प्रेम रावत जी का आधिकारिक मीडिया मंच है।
मैं भारत में अधिक से अधिक अनुयायियों तक प्रेम रावत जी का संदेश पहुँचाने में TimelessToday® की मदद/समर्थन/प्रचार कैसे कर सकता हूँ?
सबसे बढ़िया तरीका यह है कि आप अपने ऐसे हर परिचित को, जिसे प्रेम रावत जी को सुनना अच्छा लगता है, TimelessToday® वेबसाइट या ऐप्प का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें, और उन्हें सदस्यता लेने का सुझाव दें। हमारी मंशा है कि हम TimelessToday® के सदस्यों से नियमित रूप से जुड़ें, उनके विचार जानें, और इस मंच को इस तरह विकसित करें कि यह प्रेम रावत जी और उनके संदेश से जुड़े रहने का उनका सबसे पसंदीदा माध्यम बन सके।
TimelessToday पर सशुल्क सदस्यता के क्या लाभ हैं?
आपकी सदस्यता आपके लिए विशेष विषयवस्तु की प्रविष्टि देती है, जैसे
- भारत और विदेशों में हुए प्रेम रावत जी के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण और पुनः प्रसारण,
- इसके साथ ही आपको पुराने सभी कार्यक्रमों के पुनः प्रसारण का सम्पूर्ण संग्रह,
- संगीत और रोचक शृंखलाएँ,
- हर कार्यक्रम पर लिखे लघु सम्पादकीय लेख,
- साथ ही, आपकी सदस्यता के द्वारा मंच को आगे बढ़ाने, और नवीनतम विषयवस्तु जोड़ने, और प्रतिदिन बदलती डिजिटल तकनीक की प्रगति,
प्रेम रावत जी की विषयवस्तु की बढ़ती माँग के साथ कदम मिलाकर चलने में मदद करती है।
आगामी कार्यक्रमों/नई विषयवस्तु की जानकारी मुझे TimelessToday® पर कहाँ मिलेगी?
सब कुछ यहीं उपलब्ध है: https://timelesstoday.tv/hi/home
संदेश पाने के लिए आप एक निःशुल्क उपभोगता खाता भी बना सकते हैं: https://timelesstoday.tv/hi/customer/login/phone;mode=login;context=undefined
हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें: https://whatsapp.com/channel/0029Va66SaLCRs1qHWJgSV1R
ऐप्प डाउनलोड करें और नोटिफ़िकेशन चालू करें:
https://play.google.com/store/search?q=timelesstoday&c=apps&hl=hi
और Facebook पर हमें फ़ॉलो करें: https://www.facebook.com/timelesstoday
यह इवेंट शुरू होता है
दिल्ली, भारत से 31 जुलाई, 1 व 2 अगस्त 2026